
सागर में BJP विधायक की बेटी ने युवक को जूते से पीटा, घटना CCTV में कैद!
सागर जिले के देवरी से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया पर मारपीट का आरोप लगा है. प्रियंका ने एक युवक के साथ जूतों से पिटाई की. पीड़ित युवक जनपद अध्यक्ष प्रतिनिध का करीबी है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कथित तौर पर प्रियंका पटेरिया युवक को जूते मारते नजर आ रही हैं.
पीड़ित के अनुसार, जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला, सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठी प्रियंका पटेरिया ने उसे रोक लिया. इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर अचानक जूता निकालकर उसे पीटना शुरू कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक प्रियंका ने उसे कई बार जूता मारा. पीड़ित राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रियंका पटेरिया का कहना था कि “तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो.” यह पूरा घटनाक्रम बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके फुटेज अब वायरल हो रहे हैं.
विधायक की बेटी बोली- उससे खतरा महसूस हुआ
खुद पर लगे आरोपों को लेकर प्रियंका पटेरिया की ओर से सफाई दी गई. उन्होंने कहा कि संबंधित युवक उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था, जिससे उन्हें खतरा महसूस हुआ. इसी वजह से उन्होंने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाया.
विधायक के भाई के साथ रहता है पीड़ित
पुलिस बोली- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
पीड़ित राजेश शर्मा की ओर से गौरझामर थाने में घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. मामला विधायक की बेटी से जुड़ा होने के कारण पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़ित का आरोप है कि मामला प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है





