Big Action of Raipur Police: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा- 5 लाख नगद के साथ दो सटोरिए गिरफ्तार

132

Big Action of Raipur Police: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा- 5 लाख नगद के साथ दो सटोरिए गिरफ्तार

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से सट्टा कारोबार में सक्रिय थे और मोबाइल व अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर सट्टा संचालित कर रहे थे। इस दौरान सट्टे का पूरा हिसाब-किताब भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में रखा जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इसका दायरा कितना बड़ा है।

रायपुर पुलिस का कहना है कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के दौरान इस तरह के सट्टा कारोबार पर विशेष नजर रखी जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।