
JS Empanelment: केंद्र ने संयुक्त सचिव या समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए विभिन्न सेवाओं के 41 अधिकारी किए एम्पनेल्ड, MP के 2 IPS शामिल
नई दिल्ली: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारत सरकार में संयुक्त सचिव या समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए विभिन्न सेवाओं के 41 अधिकारियों के पैनल में शामिल होने को कल मंजूरी दी। इनमें मध्य प्रदेश के दो IPS अधिकारी साजिद फरीद शापू और इरशाद वली शामिल है।
यह एंपैनलमेंट 8 अप्रैल, 2026 को स्वीकृत एक पूर्व पैनल के ठीक बाद आया है, जब 64 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर के पदों के लिए मंजूरी दी गई थी।
सूचीबद्ध अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आयकर), भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस), भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस), भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईए एंड एएस) और केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) सहित कई सेवाओं से हैं।
*चयनित अधिकारियों के नाम और उनके बैच इस प्रकार हैं:*
*भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस):*
विक्रांत पांडे (IAS:2005:GJ)
नेहा बंसल (IAS:2010:AGMUT
*भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस):*
विकास कुमार अरोरा (IPS:1998:HY)
साजिद फरीद शापू (IPS:1998:MP)
रत्न संजय कटिया (आईपीएस:1998:बीएच)
दीपक कुमार केडिया (आईपीएस:1999:एएम)
तरुण कुमार (IPS:2000:AM)
प्रवीण कुमार (आईपीएस:2001:यूपी)
नजमुल होदा (आईपीएस:2001:टीएन)
सिद्धार्थ शशनी (आईपीएस:2003:केएल)
अमित कुमार सिंह (आईपीएस:2003:टीएन)
एन ज्ञानसंबंदन (आईपीएस:2004:एजीएमयूटी)
पी करुणाकरण (आईपीएस:2004:एजीएमयूटी)
सोनल मोहन अग्निहोत्री (आईपीएस:2004:एचपी)
इरशाद वली (IPS:2004:MP)
सी मंगेश्वरी (आईपीएस:2004:टीएन)
*भारतीय राजस्व सेवा (आयकर):*
श्योदान सिंह भदोरिया (आईआरएस-आईटी:2000)
कृष्ण गोपाल गोयल (आईआरएस-आईटी:2003)
नीतिका बंसल (आईआरएस-आईटी:2003)
विवेक शर्मा (आईआरएस-आईटी:2003)
भारत भूषण गर्ग (आईआरएस-आईटी:2004)
केसी सेल्वमानी (आईआरएस-आईटी:2004)
प्रज्ञा परमिता (आईआरएस-आईटी:2004)
ऋषपाल बेदी (आईआरएस-आईटी:2004)
*भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस):*
अनुराग पटेरिया (आईआरटीएस:2005)
एम येल्वेंद्र यादव (आईआरटीएस:2005)
स्वर्ण रमेश बाबू (आईआरटीएस:2005)
भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस):
दीपा कोटनीस (आईआरएएस:1999)
बिक्रम सिंह गिल (आईआरएएस:2005)
भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (आईए एंड एएस):
सतीश सेठी (आईए एंड एएस:2000)
शैलेश कुमार जखोटिया (IA&AS:2003)
कार्तिकाय माथुर (आईए एंड एएस:2004)
*केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस):*
पवनाश कुमार शर्मा (एसएसजीएसएल:2021)
अनीता त्रिपाठी (एसएसजीएसएल:2020)
आशीष वी गवाई (एसएसजीएसएल:2020)
जीएस चित्रा (एसएसजीएसएल:2020)
जितेंद्र आर गायकवाड़ (एसएसजीएसएल:2020)
शोबाना प्रमोद (एसएसजीएसएल:2020)
आनंदी वेंकटेश्वरन (एसएसजीएसएल:2021)
जितेंद्र के मेहान (एसएसजीएसएल:2021)
कंवर एमएस खालसा (एसएसजीएसएल:2021)





