अशोक नगर की 3 नाबालिगों का धर्मांतरण और दुष्कर्म करने के मामले के तार अब भोपाल से जुड़े, 300 वीडियो से खुलेगा राज

236

अशोक नगर की 3 नाबालिगों का धर्मांतरण और दुष्कर्म करने के मामले के तार अब भोपाल से जुड़े, 300 वीडियो से खुलेगा राज

भोपाल. अशोक नगर में तीन नाबालिगों का धर्मांतरण और दुष्कर्म करने के मामले के तार अब भोपाल की हिंदू लड़कियों से जुड़ गए हैं। क्योंकि एसआईटी को मुख्य आरोपी अल्मास के मोबाइल से 300 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। ये वीडियो भोपाल की लड़कियों के हैं, इसको लेकर एसआईटी अपनी पड़ताल करने में जुटी हुई है। कुछ वीडियो में कथित तौर पर कट्टरपंथी सामग्री शामिल थी, जिसका – इस्तेमाल नाबालिग बच्चियों का ब्रेनवाश और उन्हें प्रभावित करने के लिए किया जाता था।

आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल में फिलहाल कोई कुछ आपत्तिजनक और कुछ अन्य वीडियो मिले हैं। गिरफ्तार होने से पहले आरोपियों ने कई वीडियो डिलीट कर दिए थे। जांच टीम अब डिलीट किए गए वीडियो को रिकवर करने में जुटी हुई है, क्योंकि यही इस पूरे नेटवर्क की असली कड़ी माने जा रहे हैं।

जांच टीम ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क भोपाल से संचालित हो रहा था और इसके तार अन्य इलाकों से भी जुड़े हैं। इस दौरान मिले डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी मदद से डिलीट डेटा को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एजेंसियों का मानना है कि इन वीडियो के जरिए पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली और उससे जुड़े अन्य लोगों का खुलासा हो सकता है।