video : विदिशा के मोहनपुर खुर्द गांव में प्रेम प्रसंग के शक में युवक से बर्बरता : मुंडन कर जूते की माला पहनाई,जुलूस निकाला!

59

video: विदिशा के मोहनपुर खुर्द गांव में प्रेम प्रसंग के शक में युवक से बर्बरता : मुंडन कर जूते की माला पहनाई,जुलूस निकाला!

विदिशा के मोहनपुर खुर्द गांव में एक किशोरी से मिलने पहुंचे युवक के साथ ग्रामीणों ने बर्बरता की।लटेरी तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर खुर्द में एक किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को पकड़ लिया गया। किशोरी के स्वजन ने हाथ-पैर बांधकर जूतों और लाठियों से युवक की बेरहमी से पिटाई की। उसका सिर मुंडाकर चेहरे पर कालिख पोत दी। गले में जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। सोमवार दोपहर की इस घटना का तमाशबीन बने लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। पुलिस युवक को छुड़ाकर थाने लाई।

दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मामला

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे के अनुसार, किशोरी के नाबालिग होने के कारण स्वजन की शिकायत पर युवक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट और छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, युवक के साथ मारपीट और अभद्रता पर चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Rape and Murder Case of Senior IRS Officer’s Daughter: दोस्त की पत्नी से बलात्कार और Delhi IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या काआरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार