
सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्रा ने लगाया गंभीर आरोप,स्कूल में हुआ हंगामा, पुलिस ने कस्टडी में लिया
उत्तराखंड में खटीमा के पास चकरपुर के गोविंद वल्लभ पंत इंटर कॉलेज में व्यायाम टीचर ने छात्रा को पहले शादी का झांसा देकर फंसाया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा की शिकायत पर हिंदू संगठनों और अन्य नागरिकों ने हंगामा किया और आरोपी शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिए। शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और सस्पेंड कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक को बचाने का आरोप लगा है। उन्हें भी अटैच किया गया है।
खटीमा: उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. खटीमा के चकरपुर में पीटीआई (Physical Training Instructor) पर स्कूल की छात्रा से शारीरिक शोषण का सनसनीखेज आरोप लगा है. जैसे ये खबर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को लगी तो वहीं स्कूल पहुंच गए. इस बाद उन्होंने स्कूल में जमकर हंगामा किया.
स्कूल में हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अपनी कस्टडी में ले लिया. आरोपी शिक्षक पर जहां निलंबन की गाज गिरी है. वही खंड शिक्षा अधिकारी खटीमा को भी इस मामले को गंभीरता से न लेने पर उन्हें जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक खटीमा के चकरपुर में सरकारी इंटर कॉलेज है. यहां पर पीटीआई के रूप में सुखविंदर सिंह कार्यरत है. एक छात्रा ने पीटीआई सुखविंदर पर शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष क्षितिज अरोड़ा का आरोप है कि आरोपी पीटीआई ने स्थानीय छात्रा को पहले झांसा दिया और फिर उसका शोषण किया.
एक दिन पहले चकरपुर चौकी पुलिस से सिपाही कॉलेज आए थे. उन्होंने शिक्षक को बुलाकर पूछताछ की थी. वहीं आज सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधि व कुछ अन्य लोग भी कॉलेज पहुंचे थे. इसके बाद मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी खटीमा भानु प्रताप कुशवाह को दी गई.
-पंचदेव सिंह, प्रिंसिपल, इंटर कॉलेज-
वहीं प्रिंसिपल पंचदेव सिंह का यह भी कहना है कि जब उन्होंने आरोपी शिक्षक से इन आरोपों के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि उसके छात्रा से संबंध रहे. इसके बाद उन्होंने तुरंत आरोपी शिक्षक सुखविंदर सिंह के निलंबन की कार्रवाई की.




