MP Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अभी 12:30 बजे से बैठक,155 करोड़ की लखूनदर सिंचाई परियोजना को मिलेगी मंजूरी

276

MP Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अभी 12:30 बजे से बैठक,155 करोड़ की लखूनदर सिंचाई परियोजना को मिलेगी मंजूरी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में अभी दोपहर 12:30 बजे मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी और कई प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में 155 करोड़ की लखूनदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिलेगी।
इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की कई योजना को निरंतर 5 साल तक संचालित करने को मंजूरी दी जाएगी।