
GM Gets Promotion : मनीष फरक्या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सहायक महाप्रबंधक पद पर पदोन्नत!
Ahamdabad : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में मनीष फरक्या को सहायक महाप्रबंधक (Assistant General Manager) के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत किया गया है। मनीष फरक्या ने वर्ष 2001 में अहमदाबाद सर्किल में अपनी बैंकिंग सेवा की शुरुआत की थी। वर्ष 2007 में उन्हें ट्रेनी ऑफिसर (Trainee Officer) के पद पर पदोन्नति मिली।
उन्होंने वर्ष 2010 में रतलाम स्थित SBI के रीजनल बिजनेस ऑफिस (RBO) में भी अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वर्ष 2012 से 2020 तक उन्होंने रतलाम-मंदसौर क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं। लंबे समय तक क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, अब वर्ष 2026 में उन्हें सहायक महाप्रबंधक (AGM) के पद पर पदोन्नत किया गया है!

फरक्या को पद्दोनति मिलने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अहमदाबाद, रतलाम तथा मंदसौर शाखा के प्रबंधक तथा पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं इनमें विशेष रूप से तरनी व्यास (अहमदाबाद), राजेश तिवारी, रमेश शर्मा,नरेश सकलेचा,श्याम ललवानी,भूपेंद्र चेचानी, रविन्द्र ठाकुर,दिनेश मालपानी






