Vidhan Sabha Election Result: रुझानों में भाजपा को पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में बहुमत, केरल में कांग्रेस

368

Vidhan Sabha Election Result: रुझानों में भाजपा को पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में बहुमत, केरल में कांग्रेस

देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल,पांडिचेरी और तमिलनाडु में इस समय वोटो की गिनती चल रही है। बंगाल में लगातार टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर जारी है लेकिन इसी बीच भाजपा को रुझानों में बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

असम में बीजेपी के सरकार बनती स्पष्ट दिखाई दे रही है। वहां बीजेपी काफी आगे है। उधर केरल में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिल गया है और वहां पर कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। पांडिचेरी में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहां पर बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय है।

उधर तमिलनाडु में भी कांटे की टक्कर जारी है। वहां पर विजय की पार्टी काफी आगे दिख रही है।

कुल मिलाकर रुझानों के अनुसार यह कहा जा सकता है कि असम और पुडुचेरी में बीजेपी की सरकार फिर से बन रही है। पश्चिम बंगाल में ममता के हाथ से सरकार जा सकती है। वहीं तमिलनाडु में भी सत्ता परिवर्तन हो सकता है।