तेज बारिश और तूफान के चलते लखनऊ आ रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग!,यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठकदोनों डिप्टी सीएम सवार थे

189

तेज बारिश और तूफान के चलते लखनऊ आ रही  फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग!

   यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठकदोनों डिप्टी सीएम सवार थे

तेज बारिश और तूफान के चलते लखनऊ आ रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बताया जा रहा है इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम सवार थे। जानकारी के अनुसार लखनऊ में सुबह तूफान के साथ करीब डेढ़ घंटे बारिश के चलते कई इलाकों में नाले उफान पर आ गए। सुल्तानपुर रोड की तरफ सड़कों पर पानी भर जाने के कारण भोर में ठंडी हवाओं के चलने के कारण सुबह 8:20 बजे अचानक बादल छा गए। यही कारण है जिसके चलते शहर के अधिकांश इलाकों में अंधेरा छा गया और करीब 10 मिनट में ही तूफान के साथ बारिश हुई। 

खराब मौसम के बीच दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन बार लैंडिंग की कोशिश फेल होने के बाद विमान को भोपाल भेजा गया। दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतरे।मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दोपहर में तेज बारिश होगी। ओले भी गिरेंगे। अगले 3 दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। बहरहाल, सोमवार सुबह तूफान-बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। लखनऊ में आज तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा/

लगातार तीन बार लैंडिंग की कोशिश नाकाम होने के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, विमान चालक दल ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित रखा और यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान पायलट द्वारा लिया गया यह निर्णय पूरी तरह से सुरक्षा मानकों के अनुरूप था