
Bihar Bhagalpur Bikramshila Setu का 34 मीटर स्लैब गंगा में गिरा, 16 जिलों की कनेक्टिविटी प्रभावित
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा रविवार 4 मई की देर रात गंगा में गिर गया। जिससे यहां के 16 जिलों की कनेक्टिविटी प्रभावित हो गई है। हालांकि इसे लेकन CM ने केंद्र से बात कर आर्मी से मदद मांगी है। राहत की बात रही कि प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, जिसके चलते यहां बड़ा हादसा टल गया। बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के शुरुआती हिस्से में बड़ा धंसाव हो गया। करीब 33 मीटर हिस्सा गंगा नदी में समा गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।
अचानक मचा हड़कंप, लोगों की लगी भीड़
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। श्मशान घाट आए एंबुलेंस चालक गौतम मंडल ने सबसे पहले जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए। दाह संस्कार में लगे लोग भी काम छोड़कर पुल के पाया संख्या 133 के पास पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने लगे। कुछ ही मिनटों में गंगा तट पर भारी भीड़ जुट गई।
बरारी पुल घाट पर लगा जाम
देखते ही देखते बरारी मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। विक्रमशिला पुल के टूटे हिस्से को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण बरारी पुल घाट पर जाम की स्थिति बन गई। प्रशासन को लोगों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।





