
Dominance War : रतलाम में शादी में हुएं विवाद में 2 दोस्तों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या, सोतेला भाई गंभीर!
Ratlam : शहर में गुंडे-बदमाशों के होंसले बुलंद हैं पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा हैं। बीती रात में शादी के विवाद ने लिया खूनी मोड़ लें लिया जहां इस खूनी लड़ाई में 2 दोस्तों को बेवजह जान से हाथ धोना पड़ा, वहीं चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि चंद दिनों पहले एक शादी समारोह में हुई मामूली कहासुनी का बदला लेने के लिए बदमाशों ने घात लगाकर 3 युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
PNT कॉलोनी निवासी आनंद रावत, शाहबाज और आनंद का चचेरा भाई पीयूष रावत रविवार रात ओल्ड रेलवे कॉलोनी स्थित शंकर मंदिर के पास गए थे। वहां पहले से ही आरोपी रोजर बिन्नी, मुन्ना खंडकर और रोहित खंडकर अपने अन्य साथियों के साथ खड़े थे। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। जहां आरोपियों ने चाकू और भारी पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। रोहित ने आनंद और शाहबाज के सीने व पेट पर चाकू से कई वार किए, वहीं मुन्ना ने पीयूष पर पत्थर से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात!
दोहरी हत्या की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में मृतकों के परिजनों और परिचितों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को बिगड़ते देख एसपी अमित कुमार और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फिलहाल औद्योगिक थाना पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं।
क्या कहते हैं एसपी!
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया हैं। क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले जा रहें हैं और गुंडे-बदमाशों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी अमित कुमार!





