Establish Cow Hospitals in Every District : हर जिले में बने गौ अस्पताल : बोले अनिकेत कृष्ण महाराज

ब्राह्मण बोर्डिंग में दिव्य दरबार, सैकड़ों लोगों की समस्याओं का आशीर्वाद से समाधान!

208

Establish Cow Hospitals in Every District : हर जिले में बने गौ अस्पताल : बोले अनिकेत कृष्ण महाराज

Ratlam : हर व्यक्ति को परहित की भावना रखना चाहिए,“गौ माता पशु नहीं, अपितु हमारी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैदिक धरोहर है। सरकार को मान-सम्मान देकर इन्हें संरक्षित रखने के प्रयासों को तीव्र गति देना आवश्यक है। देश में 1947 में 78 करोड़ गौ माता थी। एक-एक घर में 10 से 20 गौधन था। आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश में गौ अस्पताल नहीं बने, जिससे बीमार-असहाय गौमाता के स्वास्थ्य की रक्षा नहीं हो पा रहीं हैं। सड़क पर वाहनों से घायल गौमाता को देखकर मन-मस्तिष्क विचलित हो उठता है। इसलिए मैंने पूरे देश के सभी जिलों में गौ अस्पताल बनाने का संकल्प लिया है।

यह विचार अनिकेत कृष्ण महाराज (बिहारी सरकार) ने रतलाम प्रवास के दौरान न्यू रोड पर ब्राह्मण बोर्डिंग परिसर में आयोजित दिव्य दरबार में व्यक्त किए। महाराज श्री ने ‘गौ सेवा आह्वान अभियान’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान से नागरिकों में जागृति आई है। आने वाले समय में गौमाता के बारे में सोचना भी सरकार की मजबूरी हो जाएगी। हम सबको गौ सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष में हर जिला स्तर पर 1008 गौ चिकित्सालय बनाने का संकल्प व्यक्त किया जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से की गई है। इसके बाद पटना ,जयपुर में शुरुआत होगी। इस दौरान हनुमान जी की कृपा से दिव्य दरबार भी लगा, जिसमें महाराज श्री ने शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुना और आशीर्वाद देकर समाधान का मार्ग बताया।

IMG 20260504 WA0131 scaled

सार्वजनिक अभिनंदन एवं सम्मान!

सर्वप्रथम महाराज श्री का स्वागत गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव एवं नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी, ब्राह्मण बोर्डिंग अध्यक्ष राजेश दवे, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी, परशुराम साख समिति के संदीप व्यास, शिव सेना के जनक नागल, पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सर्व ब्राह्मण समाज के नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, राजेश चाष्टा, प्रवीण उपाध्याय, ओम प्रकाश त्रिवेदी आदि ने किया।

कार्यक्रम में राकेश पोरवाल, जलज शर्मा, महेश चौबे, राजेश जोशी, अर्पित तिवारी, दिव्यांश तिवारी, मुन्नालाल शर्मा, राकेश झालानी, अशोक देवड़ा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, पार्षद हितेश कामरेड, जुगल पंड्या, अश्विन तिवारी, गौरव शर्मा, हेमा निरंजनी, राधेश्याम शर्मा, मांगीलाल जैन हर्षुल अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महाराजश्री का सार्वजनिक अभिनंदन गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, सज्जन ब्राह्मण बोर्डिंग, परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था, रामस्नेही हरिमानव परमार्थ सेवा संस्था द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर किया गया। संचालन अनिल पुरोहित एवं आभार प्रदर्शन जनक नागल ने माना!