
Brothers Trophy 2026 : जवाहर टाइगर रतलाम को हराकर आलोट ने जीती ब्रदर्स ट्राफी 2026
रतलाम : शहर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का समापन हुआ, स्वर्गीय श्रीनिवास जैन स्मृति ब्रदर्स ट्रॉफी 2026 क्रिकेट स्पर्धा आलोट ने जवाहर टाइगर क्लब रतलाम को 15 रनों से हराकर विजेता बने। मेच फाइनल के दौरान खिलाड़ियों से रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल व रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा मैच का टॉस करवाया। स्पर्धा संरक्षक एवं अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, आयोजन समिति के सिद्धार्थ जैन तथा आयुष गुप्ता ने बताया कि स्पर्धा में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें 8 टीम रतलाम शहर से बाहर की सम्मिलित हुई थी।

विजेता आलोट टीम को जवाहर व्यायामशाला संचालक वैभव जाट, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा जिलाध्यक्ष व जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता एवं पोरवाल समाज ट्रस्ट सचिव अनिल पोरवाल ने ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर सिद्धेश वाजपेई, आदिनाथ जैन, अंकुर जैन, नईम पठान, विजय थापा, स्वप्निल सिंह, मिक्की मुगल इनायत शेख, मयंक दवे, कबीर गुप्ता, श्याम लालवानी, अनुज शर्मा, विशेष रूप से उपस्थित थे। संचालन विकास शैवाल ने व आभार आयुष गुप्ता ने माना!





