Expedite Action for Palace Protection: रतलाम के जर्जर हो रहे राजमहल के संरक्षण के लिए समाजसेवी अनिल झालानी के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल 

इंडो-युरोपियन वास्तु शिल्प की अद्भुत इमारत के संरक्षण, मरम्मत व संधारण की कार्य योजना बनाने का किया आग्रह

326

Expedite Action for Palace Protection: रतलाम के जर्जर हो रहे राजमहल के संरक्षण के लिए समाजसेवी अनिल झालानी के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल 

Ratlam : शहर के रणजीत विलास पैलेस (राजमहल) के संबंध में शीघ्र ही कोई पहल की जाने की आवश्यकता है। दिन प्रतिदिन इस ऐतिहासिक पुरातत्व महत्व की धरोहर क्षतिग्रस्त होते हुए खंडहर में तब्दील होकर लावारिस अवस्था में पहुंचती जा रही है। इंडोयुरोपियन वास्तु शिल्प की अद्भुत इमारत पर शासन-प्रशासन को शीघ्र ही पहल कर इसके संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

IMG 20260506 WA0016

यह मांग इंटेक सब चैप्टर के कन्वीयर अनिल झालानी, इंटेक सदस्य संरक्षण विशेषज्ञ विजय सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र श्रेष्ठ व मीडियाकर्मी शाहिद मीर आदि ने कलेक्टर मिशा सिंह से मिलकर कहीं।

प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर को महल के एक हिस्से के जर्जर अवस्था के महत्वपूर्ण फोटो दिखाए। जो इस विशाल इमारत कि नींव के नीचे खोखलेपन को दिखा रहे है। जिस पर यदि त्वरित संज्ञान लेकर के उसकी मरम्मत नहीं की और उस पर ध्यान नही दिया गया तो शहर की शान बनकर खड़ी इस 100 फिट ऊंची इमारत के किसी भी दिन ढहने से कोई भी नही रोक सकेगा। अतः समय रहते इसकी संरक्षण मरम्मत व संधारण पर कोई कार्य योजना बनाई जानी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल की बात को कलेक्टर ने बड़ी गंभीरता से सुनकर आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही राजमहल का निरीक्षण कर समुचित कार्रवाई करेंगी।

IMG 20260506 WA0015

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जाहिर की हैं कि जिला प्रशासन रतलाम के आमजन की पीड़ा दर्द और भावना को समझते हुए इस समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा!