DA Arrears: MP के शासकीय सेवकों को 3% DA वृद्धि की एरियर राशि का भुगतान इस माह से 6 माह तक समान किस्तों में मिलेगा 

देखिए आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा जारी निर्देश

296

DA Arrears: MP के शासकीय सेवकों को 3% DA वृद्धि की एरियर राशि का भुगतान इस माह से 6 माह तक समान किस्तों में मिलेगा 

भोपाल: DA Arrears: MP के शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 25 से 9 माह तक का 3% DA वृद्धि का एरियर राशि का भुगतान इस माह से 6 माह तक समान किस्तों में मिलेगा।

इस संबंध में राज्य के आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा सभी विभाग अध्यक्ष और कोषालय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस संबंध बताया गया है कि माह जुलाई 2025 से देय महंगाई भत्ते का एरियर माह जुलाई से माह मार्च 2026 तक कुल 9 माह की एरियर राशि का भुगतान 6 समान किस्तों में क्रमशः इस माह से आगामी 6 माह तक भुगतान किया जाएगा।