WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SP Suspends Police Station Incharge: बदसलूकी की जांच करने पहुंचे अफसर, गायब मिले थाना प्रभारी; हुए निलंबित, 2 आरक्षक लाइन अटैच

204
Suspend

SP Suspends Police Station Incharge: बदसलूकी की जांच करने पहुंचे अफसर, गायब मिले थाना प्रभारी; हुए निलंबित, 2 आरक्षक लाइन अटैच

 

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दंपति के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चों के सामने कथित दुर्व्यवहार के मामले की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को थाना प्रभारी ही अनुपस्थित मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बलवाड़ा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है, जबकि दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने सोमवार को बताया कि बलवाड़ा थाना प्रभारी अनिल बामनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन से जा रहे एक दंपति के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराई जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, जब अधिकारी मामले की जानकारी लेने और जांच के लिए थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी अनिल बामनिया वहां मौजूद नहीं मिले। बाद में जांच में यह सामने आया कि वे वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना जिले से बाहर चले गए थे और 24 घंटे से अधिक समय तक थाने से अनुपस्थित रहे।

IMG 20260512 WA0006

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना अनुमति लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर थाना प्रभारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि दंपति के साथ उनके बच्चों के सामने कथित दुर्व्यवहार के आरोप में बलवाड़ा थाना में पदस्थ आरक्षक शुभम और योगेश को लाइन अटैच कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरक्षकों के विरुद्ध जांच बड़वाह के एसडीओपी को सौंपी गई है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है और मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है।