New Twist in Illegal Liquor Case : विधायक डोडियार जप्त शराब मामले में CCTV जांच की मांग को लेकर थाने में डटे!

149

New Twist in Illegal Liquor Case : विधायक डोडियार जप्त शराब मामले में CCTV जांच की मांग को लेकर थाने में डटे!

 

Ratlam : जिले के सैलाना में अवैध शराब परिवहन मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक MP43ZC0842 से 4 पेटी शराब जब्त की है, लेकिन विधायक कमलेश्वर डोडियार ने इसे अधूरी कार्रवाई बताते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया है। विधायक का आरोप है कि जिस बोलेरो का पीछा किया गया उसमें इससे कहीं अधिक शराब भरी हुई थी, जिसे बाजार क्षेत्र से होते हुए बस स्टैंड स्थित एक अन्य शराब दुकान पर छुपाया गया।

विधायक डोडियार ने मांग की है कि शहर और संबंधित शराब दुकानों के CCTV फुटेज की जांच कर यह पता लगाया जाए कि वास्तविक रूप से कितनी शराब लाई गई और कहां छुपाई गई। उनका कहना है कि केवल चार पेटी जब्ती से पूरे मामले का खुलासा नहीं होता।

इसी मांग को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार सैलाना थाने में धरने पर बैठे हैं। उनके समर्थन में जिला जनपद उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, भारत आदिवासी पार्टी के चंदू मईडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। थाने में लगातार हंगामे की स्थिति बनी हुई हैं!