3 मई को संपन्न NEET (UG) 2026 परीक्षा निरस्त, मामला CBI को सौंपा 

83

3 मई को संपन्न NEET (UG) 2026 परीक्षा निरस्त, मामला CBI को सौंपा

 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 3 मई को संपन्न NEET (UG) 2026 परीक्षा निरस्त करने का फैसला किया है। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब यह परीक्षा किसी अन्य तारीख को आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – भारत सरकार ने इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है ताकि आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। NTA द्वारा ब्यूरो को पूरा सहयोग किया जाएगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी बताया गया कि विद्यार्थियों को नई परीक्षा के लिए नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, पहले से भुगतान की गई फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा NTA के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके पुनः आयोजित की जाएगी।

पुनः आयोजित परीक्षा की तिथियों और पुनः जारी किए गए प्रवेश पत्र की अनुसूची सहित आगे की सूचनाएं एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी की जाएंगी।