
Collector to Hold Gram Chaupal: सामुदायिक वन अधिकार पर होगी चर्चा!
राजेश सोनी की रिपोर्ट
झाबुआ : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट बुधवार को रामा तहसील के ग्राम साड़ में ग्राम चौपाल लगाएंगे। चौपाल के दौरान सामुदायिक वन अधिकारों को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य सामुदायिक वन अधिकारों का लाभ पात्र ग्रामवासियों तक पहुंचाना एवं जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम का शेड्यूल
कलेक्टर शाम 5 बजे सबसे पहले सामुदायिक वन अधिकार के तहत ग्राम साड़ के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। इसके तत्काल बाद ग्राम में चौपाल का आयोजन होगा।
चौपाल के मुख्य बिंदु!
वन अधिकार अधिनियम वनाधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन अधिकार के सर्टिफिकेशन के बाद की प्रक्रियाओं पर ग्रामीणों से चर्चा होगी, जानकारी एवं लाभ- ग्रामीणों को सामुदायिक वन अधिकार से जुड़े प्रावधानों, नियमों एवं मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, समस्या समाधान’- चौपाल में वन अधिकार के अलावा गांव की अन्य समस्याओं, मूलभूत आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा होगी। ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के सामने रख सकेंगे!





