Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय, MP में आज 42 डिग्री तापमान, उत्तर और दक्षिण राज्यों में आंधी-बादल बारिश

101

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय, MP में आज 42 डिग्री तापमान, उत्तर और दक्षिण राज्यों में आंधी-बादल बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मई माह में मौसम के एक साथ कई रूप नजर आ रहे हैं। उत्तरी भाग में तेज हवाओं संग बारिश होती है तो दक्षिण में बादल घुमड़ते हैं जबकि मध्य भाग गर्मी से बेजार रहता है।

आज कश्मीर, लद्दाख में बारिश है, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली होते हुए बादल यूपी, बिहार के उत्तरी भाग से पूर्व की ओर अग्रसर हैं। वहीं राजस्थान से बादलों की लय मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक बनी हुई है। कहीं कहीं बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में आज प्रचंड गर्मी से अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री तक जा सकता है। इंदौर सहित पश्चिमी इलाकों में कल से तापमान 1 डिग्री कम होकर तीन दिन में 2 डिग्री तक कम हो जाएगा लेकिन भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा जो सप्ताह के अंत तक 44 डिग्री तक हो सकता है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय है, लेकिन दिशाहीन बना हुआ है। इससे प्रचंड हवाओं संग भारी बारिश खाड़ी में हो रही है। असर दक्षिण महासागर से बादलों का बिखराव केरल, कर्नाटक तक बना हुआ है। इस तरह भारत में मोटे तौर पर तीन सिस्टम हावी हैं।