दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ का ऐलान,दिल्ली सरकार ने ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ स्कीम लॉन्च की!

39

दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ का ऐलान,दिल्ली सरकार ने ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ स्कीम लॉन्च की!

नयी दिल्ली; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. वहीं सरकार प्राइवेट कंपनियों से भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम की अपील करेगी. सीएम ने कहा है कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है. इसके लिए ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ स्कीम शुरू की गई है.

सरकारी दफ्तरों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री की अपील पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी हफ्ते में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम) करेंगे। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम करना है, जिससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि राजधानी के वायु प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

प्राइवेट सेक्टर से भी सहयोग की अपील

सरकार केवल सरकारी स्तर पर ही नहीं, बल्कि निजी क्षेत्र को भी इस मुहिम में शामिल करना चाहती है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही निजी कंपनियों और कॉर्पोरेट जगत से भी अपील करेगी कि वे अपने कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन घर से काम करने की सुविधा दें।

‘मेरा भारत मेरा योगदान’ स्कीम की शुरुआत

ईंधन संरक्षण के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ नामक एक विशेष स्कीम भी लॉन्च की है। सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार पेट्रोल और डीजल बचाने के लिए सरकारी और निजी, दोनों स्तरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के संसाधनों को बचाने की दिशा में दिल्ली का एक बड़ा योगदान साबित होगी। राजधानी में लागू होने वाला यह नया मॉडल अगर सफल रहता है, तो आने वाले समय में अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है।