मंदसौर पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को एक किलो एमडी ड्रग के साथ पकड़ा – परिवहन की कार जप्त कर प्रकरण दर्ज़ किया

73

मंदसौर पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को एक किलो एमडी ड्रग के साथ पकड़ा – परिवहन की कार जप्त कर प्रकरण दर्ज़ किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले भर में चल रहे अवैध मादक द्रव्य पदार्थों पर नियंत्रण करने वाले अभियान में गुरुवार को पुलिस थाना नाहरगढ़ को सफलता मिली जब ग्राम डिगांव सड़क मार्ग से एक कार सहित तीन आरोपियों से एक किलो एमडी ड्रग जप्त किया । जप्त किए ड्रग का बाजार मूल्य 20 लाख रुपए और कार कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार विवरण में बताया है कि कीर्ति बघेल एसडीओपी थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा तस्करो से 01 किलो ग्राम एमडी मय 01 हुंडई कार के जप्त किया।

दिनांक 14.05.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि रशीद पठान को मुखबिर से सुचना मिली की मंदसौर से तरफ एक सफेद रंग की हुंडई कार जिसका रजि. न. MP 09 BH 0822 मे तस्कर अवैध मादक पदार्थ एमडी लेकर डीगावं, कचनारा होते हुए सुवासरा से फोरलाइन होकर इंदौर तरफ जाने वाले हैं। यदि शीघ्र ही डिगावं कचनारा रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो तस्कर को अवैध एमडी सहित पकड़ा जा सकता है।

मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल टीम गठीत कर डीगावं कचनारा रोड पर हनुमान मंदिर के सामने नाकाबंदी की गई तभी थोड़ी देर बाद डीगाँव तरफ से सफेद रंग की कार आई जिसको गठित टीम द्वारा रोककर पकड़ा।

कार चेक करते हुए 01 किलो ग्राम एमडी मिला, अवैध मादक पदार्थ एमडी जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध थाना नाहरगढ़ पर अपराध क्रमांक 178/26 धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. शोभित कांटे पिता प्रमोद निवासी गंगवाल बस स्टेण्ड के पास छत्रीपुरा, इंदौर
02. विश्वास राठौर पिता अशोक निवासी गंगवाल बस स्टेण्ड के पास छत्रीपुरा, इंदौर
03. दिपेन्द्र चोहान पिता शैलेन्द्र निवासी नेहरु नगर, राऊ, इंदौर

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम की कार्यवाही में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी, रशीद पठान, महेन्द्रसिंह, विक्रम सिंह, राजीव सिंह, विजयपाल सिंह, लाखन सिंह, ईश्वर गेहलोद, चालक लियाकत मेव का योगदान रहा।