पोरवाल बंधु वीरेंद्र, सुरेंद्र पोरवाल उद्योग सेवा के पर्याय, 50 वर्षों से निरंतर निस्वार्थ उद्योग सेवा में लीन रहना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बोले मंत्री काश्यप!

120

पोरवाल बंधु वीरेंद्र, सुरेंद्र पोरवाल उद्योग सेवा के पर्याय, 50 वर्षों से निरंतर निस्वार्थ उद्योग सेवा में लीन रहना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बोले मंत्री काश्यप!

प्रमुख उद्योगपति वीरेंद्र पोरवाल फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त अध्यक्ष निर्वाचित, केबिनेट मंत्री काश्यप के मुख्य आतिथ्य व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Bhopal : प्रदेश की राजधानी स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट में रतलाम शहर के वरिष्ठ एवं प्रमुख उद्योगपति एवं पोरवाल इंडस्ट्रीज के संस्थापक विरेंद्र पोरवाल को प्रदेश की शीर्ष औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्था फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह रतलाम से ही विधायक एवं एमएसएमई केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं मंत्री श्रम कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 16.51.26 1

शुभारंभ स्वागत उद्बोधन से हुआ जिसमें निवृत्तमान अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक साधारण सभा के कोरम की जानकारी दी तथा विगत वर्ष में फेडरेशन द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने उद्योगपति वीरेंद्र पोरवाल को उद्योग सेवा का पर्याय बताया एवं उद्बोधन में कहा कि पोरवाल 50 वर्षों से अधिक निरंतर उद्योग सेवा में लीन है जो की रतलाम एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

मंत्री काश्यप ने पोरवाल को संयुक्त अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए जाने पर संस्था के लिए विकासशील एवं अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताया। काश्यप ने कहा कि प्रदेश के उद्योगपति अपने उत्पादों की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी घोषणा की, कि फेडरेशन के प्रतिनिधियों को प्रदेश एवं जिला स्तरीय औद्योगिक समितियों में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विभाग लगातार इज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत कार्य कर रहा है तथा उद्योगों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाली अनेक प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। उन्होंने फेडरेशन से भी सुझाव आमंत्रित किए जिससे उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया को सुगमता से हासिल किया जा सके।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 16.51.26

अध्यक्षता कर रहें श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने पोरवाल की सराहना करते हुए कहा कि 54 वर्ष से उद्योग संचालित करना कोई मामूली बात नहीं एवं 50 वर्षों से अधिक उद्योग सेवा में लीन रहना सच्चा साधुवाद है, उन्होंने काश्यप की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि राजनीति को सेवा मान कार्य करना एवं वेतन भत्ता नहीं लेना अत्यंत सराहनीय हैं आपने कहा की श्रमिकों एवं व्यापारियों के मध्य बेहतर सामंजस्य विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वर्तमान में विभिन्न व्यवस्थाओं एवं उद्योगों के तहत मौजूद मालिक श्रमिक अंतर को कम करने की आवश्यकता है तथा श्रम कानून को सरल एवं समान्य भाषा में बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आपने आश्वस्त किया कि फेडरेशन को श्रम विभाग की परामर्श समितियां में शामिल किया जाएगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु खरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग एवं व्यापारिक क्षेत्र में मार्केटिंग सुधार की अत्यधिक आवश्यकता है एवं संस्था उद्योग एवं व्यापार वृद्धि हेतु सक्रिय भूमिका निभाएगी। पूर्व अध्यक्ष आर एस गोस्वामी एवं सचिव प्रवीण आचार्य ने भी अपने विचार रख सदन को संबोधित किया।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 16.51.26 2

वरिष्ठ उद्योगपति विरेंद्र पोरवाल के निर्वाचन पर शहर एवं प्रदेश की शीर्ष औद्योगिक संस्थाओं ने बधाई संदेश भेजे जिसमें प्रमुख तौर पर मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स, संभागीय उद्योग संघ, नमकीन एलाइड एवं फूड क्लस्टर एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ इंडस्टरीज मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज आदि प्रमुख संगठनों ने बधाई संदेश प्रेषित कर हर्ष व्याप्त किया।

इस अवसर पर युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल, पूर्व सांसद रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र गुमान सिंह डामोर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से 250 से अधिक प्रमुख उद्योगपति मौजूद थे!