
EOW Trap: SDM तेंदूखेड़ा का स्टेनो सौरभ यादव 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया
जबलपुर: आर्थिक अपराध विंग (EOW) जबलपुर ने आज नरसिंहपुर जिले में तेंदूखेड़ा के एसडीएम के स्टेनो को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। स्टेनो द्वारा यह रिश्वत कालोनाइजर से TNCP को रिपोर्ट भेजने के लिये मांगी जा रही थी।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी संजय राय निवासी तेंदूखेड़ा द्वारा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर को आवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें उसने लेख किया कि कालोनी निर्माण का नक्शा प्रस्तावित करने हेतु एसडीएम तेंदूखेड़ा कार्यालय को स्थल निरीक्षण रिपोर्ट लगाने हेतु आवेदन दिया गया था। जिसको एसडीएम कार्यालय तेंदूखेड़ा द्वारा बिना वजह विलंब किया जा रहा है एवं एसडीएम तेंदूखेड़ा के स्टेनो सौरभ यादव ने 30000 रुपये की मांग की जा रही है।
EOW द्वारा शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत की मांग सही पाई गई। ई.ओ.डब्ल्यू. जबलपुर की टीम ने आज दिनांक 14 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए एस.डी.एम. तेंदूखेड़ा के स्टेनो सौरभ यादव को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपी स्टेनो सौरभ यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।





