WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं अचानक बंद, जानिए वजह!

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं अचानक बंद, जानिए वजह!

देहरादून. उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को बंद कर दिया गया है. हेली सेवाओं का संचालन 25 जून तक किया गया, लेकिन आगामी मानसून सीजन के दस्तक की संभावना के मद्देनजर डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) की ओर से हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति नहीं दी गई. जिसके बाद हेली सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया. अब 15 सितंबर के बाद एक बार फिर हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो सकती है.

बताते दे कि उत्तराखंड में मौसम का रुख बदल रहा है. मानसून के आगमन की संभावना बनी हुई है.

शुक्रवार को मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अलर्ट जारी किया था. विभाग ने चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर यथा – पुरोला, चकराता, देवप्रयाग, मसूरी, केदारनाथ, तुंगनाथ, बेरीनाग, दारमा, कपकोट तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली चमकने और तेज हवा (40-50 किमी-घंटा) के साथ मध्यम दर्जे की आंधी-तूफान और ज़ोरदार बारिश होने की संभावना जताई थी.

बता दें कि चारधाम यात्रा 2026 के लिए हेलीसेवा की बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हुई थी. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप सेवाएं बुक करने की व्यवस्था थी.15 अप्रैल से केदारनाथ के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी. IRCTC की ओर से केदरनाथ धाम के लिए हवाई सेवा की टिकिट बुकिंग 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू की थी. बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई थी. जिसके लिए https://heliyatra.irctc.co.in पर जाकर श्रद्धालु टिकिट बुक करने की व्यवस्था थी.