
Summer Camp Concludes : 14 दिवसीय समर कैंप का समापन, किए शिविर में शामिल सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरीत!

Ratlam : श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी अरविंद मार्ग पर समर कैंप का आयोजन का समापन हुआ। सर्वप्रथम श्री गुरू तेगबहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीष प्राप्त की गई तत्पश्चात स्वर्गीय सरदार गुरनाम सिंह जी डंग के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। संस्था सचिव अजीत छाबड़ा ने अपने संबोधन में स्वर्गीय सरदार गुरनाम सिंह जी डंग के सेवा कार्यों को यादकर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सिविक सेंस का पालन कर अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।
उन्होंने आपने मोबाइल के उपयोग से विद्यार्थियों को बचने का आग्रह किया। संस्था के खेल समन्वयक और प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने कहा कि समर कैंप में हम अनेक खेलों में निपुणता प्राप्त करते हैं व कोई भी कार्यक्रम सफल तब माना जाता है जब उसका अच्छा परिणाम आता है, वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने परिजनों के साथ वृक्षों की त्रिवेणी का रोपण करके पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाना चाहिए। इस अवसर पर शिविर में शामिल सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरीत किए गए। कार्यक्रम में संस्था कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, सह-सचिव हरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, खेल समन्वयक एवं प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्य समिति सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता, गगनदीप सिंह, गुरविदर सिंह खालसा, कुलवंत सिंह सागु, बलजीत सिंह, जसपाल सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह गांधी, गुरमीत सिंह गुरुदत्ता, अमरपाल सिंह वाधवा संस्था प्राचार्या रेखा शास्त्री एवं समस्त खेल स्टाफ उपस्थित था। अंत में आभार सैयद फहीम अली ने माना!





