मातृदिवस पर विद्योत्तमा फाउंडेशन का सराहनीय आयोजन, बच्चों को दी सुरक्षा व स्वास्थ्य की सीख

44

मातृदिवस पर विद्योत्तमा फाउंडेशन का सराहनीय आयोजन, बच्चों को दी सुरक्षा व स्वास्थ्य की सीख

इंदौर। विद्योत्तमा फाउंडेशन इंदौर इकाई द्वारा मातृदिवस के शुभ अवसर पर बहुउद्देशीय सेवा समिति संस्था में बच्चों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था के संस्थापक आदरणीय सुबोध जी मिश्र और इकाई अध्यक्ष आदरणीय दिनेश तिवारी जी उपवन के मार्गदर्शन से कार्यक्रम को संस्था की सामाजिक सह-सचिव एवं हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. पूनम विशाल ज्वैल ने बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं जीवन कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही, संस्था की संयुक्त सचिव एवं सहज योग ध्यान केंद्र, इंदौर से योग विशेषज्ञ श्रीमती शीला चंदन ने बच्चों को ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास करवाया, जिससे उनके मानसिक संतुलन और एकाग्रता में वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम में विद्योत्तमा संस्था के महासचिव अखिलेश राव ,साहित्यिक सचिव स्वाति सिंह राठौर, सांस्कृतिक सचिव विनीता सिंह चौहान एवं सामाजिक सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मातृदिवस के अवसर पर संस्था की मातृशक्ति ने यह विशेष दिन उन बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया, जिन्हें माँ का स्नेह प्राप्त नहीं हो पाया है। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें स्नेह और अपनापन प्रदान किया गया।

साथ ही, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए “गुड टच-बैड टच” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बन सकें।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।