लघु उद्योग भारती के कुंदन सोनी अध्यक्ष, राजेश रांका सचिव!

44

लघु उद्योग भारती के कुंदन सोनी अध्यक्ष, राजेश रांका सचिव!

Ratlam : लघु उद्योग भारती की मालवा प्रांत की बैठक उज्जैन के विद्या भारती भवन में आयोजित हुई, इस दौरान रतलाम लघु भारती की पांचवीं इकाई की घोषणा की गई। जिसे रतलाम शहर‌ इकाई के रूप में जाना‌ जाएगा अभी रतलाम में लघु उद्योग भारती मेन‌ इकाई इंडस्ट्रीज एरिया, नमकीन क्लस्टर, महिला इकाई तथा दिलीप नगर इकाई संयोजक इकाई है।

अब लघु उद्योग भारती रतलाम शहर इकाई के रूप मे‌ं लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के विकास और विस्तार के लिए काम करेगी।

IMG 20260519 WA0002

प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे द्वारा घोषित नई इकाई में कुंदन सोनी अध्यक्ष, राजेश रांका सचिव तथा आशीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।रतलाम लघु उद्योग भारती में अध्यक्ष अनिल सारडा, सचिव रोहित मालपानी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुरेखा, उपाध्यक्ष अंचित पोरवाल, निलेश बोरदिया, महिला इकाई सचिव कामिनी तथा कोषाध्यक्ष रेखा कुमावत बनी। इस दौरान नमकीन क्लस्टर से धर्मेंद्र मारू, रिंकू कृष्णानी, प्रवीण कसेरा दिलीप नगर इकाई संयोजक संदीप सकलेचा, ललित चोपड़ा, विजय माहेश्वरी आदि उद्योगपति उपस्थित थे!