Lokayukt Trap: पटवारी ₹6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

24

Lokayukt Trap: पटवारी ₹6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ग्वालियर: ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक रामखिलाड़ी भिंड जिले में गोहद तहसील के टुकेदा ग्राम का निवासी है।ने उन्होंने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 15/05/2026 को आवेदन किया कि जमीन का सीमांकन कराने के एवज में क्षेत्र के पटवारी हिमांशु तोमर द्वारा 10000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। आवेदन का सत्यापन कराया गया जो सत्य पाया गया।

आज दिनांक 20/05/2026 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज दिनांक को आरोपी हिमांशु तोमर, मालनपुरा के पास, नहर की पुलिया के बाई तरफ रिश्वत राशि 6000/रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रेपदल उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह, (प्रभारी टीम), निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमन्त शर्मा, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाहा, बलवीर, आरक्षक गण– प्रशांत कुशवाह, विनोद शाक्य, रवि सिंह।