पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, विवाद के दौरान डंडे से किया था हमला आरोपी पत्नी अब जेल में 

41
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, विवाद के दौरान डंडे से किया था हमला आरोपी पत्नी अब जेल में 

छतरपुर: छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर डंडे से हमला किया था, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक दीपक रैकवार निवासी मिशन अस्पताल के पास, महोबा रोड छतरपुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर प्रकरण को सिटी कोतवाली थाना में स्थानांतरित किया, जहां भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा की गई जांच, मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि पत्नी कमला रैकवार ने विवाद के दौरान पति के शरीर पर गंभीर चोट पहुंचाई थी। चोट लगने के बाद दीपक की हालत बिगड़ती चली गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी कमला रैकवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पूरे मामले की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक उमा परिहार, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, सहायक उप निरीक्षक गिरिजेश राजा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, महिला आरक्षक रोहिणी तिवारी, आरक्षक नरेश सिंह, संदीप एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।