Weather Update: कर्नाटक में आज भारी बारिश, MP में गर्मी के आखिरी 10 दिन, इस बार 4 माह होगी बारिश

83

Weather Update: कर्नाटक में आज भारी बारिश, MP में गर्मी के आखिरी 10 दिन, इस बार 4 माह होगी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दक्षिण भारत में प्री मानसून वर्षा के तहत कर्नाटक में आज भारी बारिश का अंदेशा है। इसके अलावा केरल में भी बारिश होगी तथा महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में अगले 12 से 18 घंटों में भारी बारिश बंगाल की खाड़ी से आ रहे बादलों से होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में तेज़ गर्मी के अंतिम 10 से 15 दिन शेष रह गए हैं। इंदौर, भोपाल याने पश्चिम से मध्य तक मानसून पूर्व की बारिश 30 मई या 1 जून से शुरू हो जाएगी, जिससे अधिकतम तापमान से राहत मिलेगी, लेकिन बादलों के चलते उमस परेशान करेगी। जबलपुर, ग्वालियर याने उत्तर से पूर्व तक गर्मी का प्रचंड रूप अगले 15 दिन में 46 डिग्री तक जाएगा। जबलपुर में 1 जून से मानसून पूर्व की बारिश से अधिकतम तापमान में राहत मिलने लगेगी। आज दक्षिण पूर्वी भाग में बादल छाएंगे।

मध्य प्रदेश में 13 जून से शुरू बारिश अगले 4 माह जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर तक झमाझम होगी। अक्टूबर में भी बारिश की संभावना रहेगी।

उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप दिल्ली, हरियाणा, यूपी में 24 से 28 मई के बीच खतरनाक होगा, जब अधिकतम तापमान 47/48 डिग्री तक जाएगा। दिल्ली में जून में बारिश की शुरुवात होगी लेकिन जुलाई से अच्छी बारिश की सौगात मिलेगी। आज कश्मीर, लद्दाख के साथ हिमाचल में भी भारी बारिश का अंदेशा है।

अरब सागर में पहुंच रहे बादल पश्चिमी हवाओं के दबाव से गुजरात और महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के संकेत भी हैं। मुंबई में आज से बारिश की संभावना रहेगी और 48 से 72 घंटों में भारी बारिश का भी अंदेशा है।