चोरों का दुस्साहस: MP के राजगढ़ में DFO -SDM के बंगले से ही चंदन का पेड़ काट ले गए

51

चोरों का दुस्साहस: MP के राजगढ़ में DFO -SDM के बंगले से ही चंदन का पेड़ काट ले गए

गणेश पांडे की विशेष रिपोर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में चंदन चोर गिरोह अत्यधिक सक्रिय है, जिसने हाल के दो दिनों में डीएफओ समेत कई बड़े सरकारी अधिकारियों के आवासों को निशाना बनाया है। चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए उन परिसरों से चंदन के पेड़ काट लिए हैं, जहाँ सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में इन सुरक्षित इलाकों में प्रवेश किया और पेड़ों को काटकर लकड़ी गायब कर दी। प्रत्येक चोरी गए पेड़ की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पिछले दो दिनों में चंदन की चोरी की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन अधिकारियों के जिम्मे शहर की वन संपदा की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी है, उनके सरकारी आवास में लगे चंदन के पेड़ भी सुरक्षित नहीं है।

डीएफओ वेणी प्रसाद दातोनिया का सरकारी बंगले में लगा कीमती चंदन पेड़ काटकर चोर ले गए ।

IMG 20260522 WA0017

*SDM के बंगले से चंदन का पेड़ चोरी*

चंदन चोरों ने DFO वेनी प्रसाद दातोनिया, एसडीएम निधि भारद्वाज, जल संसाधन विभाग के ईई जेके ठाकुर और जिला विधिक प्राधिकरण के एक अधिकारी के सरकारी बंगलों से कीमती चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए हैं।

चोरी हुए प्रत्येक पेड़ की कीमत 30 हजार रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।