मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की सहविचार बैठक 24 मई को नासिक में होगी आयोजित, हजारों की संख्या में जुटेंगे समाजजन!

90

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की सहविचार बैठक 24 मई को नासिक में होगी आयोजित, हजारों की संख्या में जुटेंगे समाजजन!

 

Nasik : महाराष्ट्र प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था, अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था, सकल भारतीय सोनार समाज संगठन एवं सोनार- सोनी- स्वर्णकार समाज विधी सल्ला समुपदेशन केंद्र (कानूनी परामर्श केंद्र) नासिक के संयुक्त तत्वावधान में हिंदू विवाह संस्था एवं पारिवारिक संस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्ययोजना पर सहविचार बैठक का आयोजित की जा रहा है। यह बैठक 24 मई 26 को शाम 4.30 बजे सोनारवाड़ा स्थित अहीर सुवर्णकार समाज संस्था, सोमवार पेठ, दहीपूल, नासिक में आयोजित होगी। बैठक में देशभर में कार्यरत विभिन्न मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थाओं, वधू-वर परिचय सम्मेलन आयोजक संस्थाओं तथा सामूहिक विवाह समारोह आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल होंगे। समाज के भाई-बहनों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

महाराष्ट्र प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के प्रदेशाध्यक्ष हरीश कुमार खजवानिया, प्रदेश सहसचिव संदीप गौतम वर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष संध्या अनिल (धुपड़) सोनी ने बताया कि इस विशेष कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से समाज में विवाह संबंधी, पारिवारिक एवं तलाक जैसी समस्याओं का सामूहिक प्रयासों से समाधान संभव हो सकेगा। यह विशेष कार्ययोजना सकल भारतीय सोनार समाज संगठन के संस्थापक मिलिंदकुमार सोनार द्वारा तैयार की गई है। इससे पूर्व पुणे, अमलनेर, कोपरगांव एवं नासिक में भी इस विषय पर संयुक्त विचार-विमर्श आयोजित किए जा चुके हैं। समाज की विभिन्न शाखाओं की ओर से मांग की गई थी कि इस प्रकार की सहविचार बैठकें निरंतर आयोजित की जाएं।

बैठक में अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मायछ, राष्ट्रीय महासचिव दुलीचंद मौसुण, स्वर्णकार सेतु पत्रिका के कार्यकारी संपादक डॉ. प्रकाश सणखत सोनी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही सकल भारतीय सोनार समाज संगठन के सहसंस्थापक शांताराम गोपालशेट दुसाने, विकास शांताराम विसपुते, नासिक जिला समन्वयक एडवोकेट स्वप्निल सुधाकर विसपुते, एडवोकेट डॉ. अचलाताई दहीवाल, धुले जिला समन्वयक एडवोकेट डॉ. राजेंद्र निकुंभ, सह-समन्वयक एडवोकेट अमित मधुकर दुसाने एवं पुणे जिला समन्वयक एडवोकेट जगदीश बी विसपुते सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे!