Police Succeed Under Operation Clean : किडनैप, पॉक्सो एक्ट मामले का 10 वर्ष से फरार आरोपी पंजाब से चढ़ा पुलिस के हत्थे!

जानिए क्या हैं पूरा मामला?

41

Police Succeed Under Operation Clean : किडनैप, पॉक्सो एक्ट मामले का 10 वर्ष से फरार आरोपी पंजाब से चढ़ा पुलिस के हत्थे!

Ratlam : एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को फरार एवं वांछित आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश के अंतर्गत जिले के नामली थाना प्रभारी अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में फरार चल रहें सजायाफ्ता आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

9 सितम्बर 2018 को थाना नामली क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण के बारे रिपोर्ट दर्ज कराई थी नामली पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 211/2018 धारा 363 भादंवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी सुखविंदरसिंह (30) उर्फ मनदीपसिंह पिता बुटासिंह उर्फ मलखनसिंह सिख निवासी चकर थाना हकुर जिला लुधियाना (पंजाब) के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। प्रकरण में विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) जिला में विचारण के दौरान आरोपी को धारा 363, 366, 376(2)(N) भादवि एवं धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। विचारण के दौरान आरोपी उच्च न्यायालय इंदौर से जमानत प्राप्त कर पंजाब चला गया था जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार!

महिला संबंधी गंभीर अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद थाना नामली पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर तकनीकी विश्लेषण एवं सतत पतारसी के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई और आरोपी को वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी नामली अमित कुमार कोरी, उप-निरीक्षक मुकेश, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत एवं विपुल भावसार, तुषार सिसोदिया, राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रहीं!