Operation Suraksha Kavach : शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई सोने-चांदी आभूषण चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार!

252

Operation Suraksha Kavach : शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई सोने-चांदी आभूषण चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार!

देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस व खाली राउंड बरामद!

जानिए क्या है पूरा यह चोरी का मामला?

Ratlam : जिले के सैलाना निवासी प्रेम जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मई 2026 की रात्रि में, मै शत्रुंजय ज्वेलर्स जो चंद्रशेखर मार्ग, बड़ा जैन मंदिर के पास स्थित है जिसे रात्रि में बंद कर हम लोग घर चले गए थे। 21 मई 2026 की सुबह करीब 6 बजे जैन मंदिर के पुजारी ने फोन पर दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी थी मैंने मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान के शटर के ताले ग्राइंडर मशीन से कटे हुए मिले तथा दुकान से लगभग 4.5 किलो चांदी के आभूषण एवं करीब 15 ग्राम सोने के फैंसी आभूषण चोरी होना पाए गए। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख रुपए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

WhatsApp Image 2026 05 25 at 17.58.28

मामले में एसपी अमित कुमार ने विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर थाना सैलाना, थाना बिलपांक, थाना रावटी एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। एसपी के निर्देश पर ऑपरेशन सुरक्षा कवच के माध्यम से जनसहयोग से रतलाम शहर में लगभग 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिनका फीड सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर लिया गया है। लगभग 260 शासकीय कैमरे लगाए गए है।

कैमरे की मदद से आरोपियों को ट्रैक किया गया। घटना स्थल के फुटेज में एक आरोपी दुकान के अंदर प्रवेश करते हुए ज्वेलरी को पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे में भरते हुए दिखाई दिया।

वहीं दूसरा आरोपी बाहर निगरानी करता पाया गया। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदीग्ध आरोपियों की तलाश करते हुए झाबुआ जिले के ग्राम झकनावदा पहुंची।

मुखबिर सूचना पर ग्राम करिया से दौलतपुरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर 2 संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आनंद 25 पिता सुंदरलाल गुर्जर एवं विकास 30 उर्फ फरीद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी झकनावदा जिला झाबुआ बताया और पूछताछ में शत्रुंजय ज्वेलर्स में चोरी करना कबूला।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका, घटना में प्रयुक्त औजार, 1 बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, 1 देशी पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस एवं 1 खाली राउंड बरामद किए गए। जप्त हथियार एवं उपकरणों के संबंध में पृथक से अग्रिम विवेचना की जा रही है। आरोपियों द्वारा चोरी के बाद मशरूका को ग्राम करिया- दौलतपुरा मार्ग स्थित नाले के पास झाड़ियों में गड्ढा खोदकर छिपाना बताया गया, जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसपी अमित कुमार-

 

पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में थाना सैलाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्तिविहार में चोरी करना, थाना बिलपांक क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कमेड में हिंगलाज माता मंदिर चोरी की घटना को अंजाम देना तथा पेटलावद एवं झाबुआ क्षेत्र में भी चोरी एवं नकबजनी की वारदातों में संलिप्त होना कबूला। इसके अलावा आरोपियों द्वारा ग्राम दलौदा जिला मंदसौर से 1 पल्सर मोटरसाइकिल तथा सांवरिया सेठ मंदिर जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) क्षेत्र से 1 प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया गया है। संबंधित घटनाओं के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय स्थापित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी सैलाना पिंकी आकाश, निरीक्षक सुरेंद्रसिंह गडरिया, निरीक्षक अय्युब खान, उप-निरीक्षक आनंद बागवान, उप-निरीक्षक राजा तिवारी (सीसीटीवी प्रभारी), सउनि शंकरसिंह शक्तावत, सउनि सिताराम तेनीवार, सउनि हितेन्द्र सिंह, मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, विपुल भावसार, तुषार सिसोदिया, संदीप भदौरिया, दिलीप रावत, आतिश धानक, निरंजन त्रिपाठी, नारायणसिंह जादौन, माखनसिंह सुरमा, अवधेश परमार, अभिषेक पाठक, अर्चित दुबे, पप्पू वाघेला, फकीरचंद सोलंकी, तूफान भूरिया, अर्जुन मकवाना, यशपाल धनगर एवं सीसीटीवी टीम उप-निरीक्षक राजा तिवारी, शांतिलाल डिंडोर, पारस चावला, समरथ डुडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी अमित कुमार ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की!