निर्माण कार्य के दौरान घर की नींव में मिले चांदी के सिक्के, अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा

36

निर्माण कार्य के दौरान घर की नींव में मिले चांदी के सिक्के, अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

*दमोह*.सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यशवंत चौक और महाकाली चौक के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब आलोक सोनी के निर्माणाधीन मकान की नींव की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के निकलने की खबर सामने आई है.

IMG 20260524 WA0062

सूचना मिलते ही कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन में तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, टीआई कोतवाली मनीष कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

प्रशासन ने तत्काल खुदाई कार्य रुकवाकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है.फिलहाल मिले सिक्कों की संख्या करीब 42 बताई जा रही है। सिक्कों की प्राचीनता का आकलन किया जा रहा है.

पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी गई है. तहसीलदार ने बताया कि नियमानुसार सभी सिक्कों को जब्त कर कोषालय में जमा कराया जाएगा.मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया.