Demand to Implement Protocol for the Safety of Jain Saints : जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार से कुचलने के विरोध में सड़कों पर उतरा समाज, दोषी पर हत्या का मामला दर्ज कराने मौन प्रदर्शन!

118

Demand to Implement Protocol for the Safety of Jain Saints : जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार से कुचलने के विरोध में सड़कों पर उतरा समाज, दोषी पर हत्या का मामला दर्ज कराने मौन प्रदर्शन!

 

Riva : प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के विरोध में प्रदेश-भर में जैन समाज का गुस्सा फुटा, इंदौर, रतलाम, धार, खंडवा, खरगोन, शाजापुर और शुजालपुर में समाजजनों ने मौन रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपें संतों की सुरक्षा और प्रोटोकॉल लागू करने की मांग करते हुए हाथों में तख्तियां और काली पट्टी बांधकर निकले समाजजनों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज की मांग उठाई।इसके विरोध में रतलाम में भी समग्र जैन समाजजनों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए पदयात्रा करने वाले साधु-संतों को शासन एवं प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। श्री सकल जैन श्री संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत समस्त जैन समाज के प्रतिनिधि, विभिन्न श्री संघों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रातः 10:30 बजे चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर से वाहन रैली के रूप में निकले और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ADM श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि 20 मई को रीवा में जैन धर्म की 3 साध्वियों को असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से कार से जानबूझकर टक्कर मारी गई, इस हादसे में आर्यिका श्रुतमति माताजी और आर्यिका उपशममति माताजी का समाधिमरण हो गया जबकि एक अन्य साध्वी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला था जिसे घटना के बाद में जबलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद CCTV फुटेज सामने आने के बाद जैन समाज ने इसे साजिश बताया है।समाजजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हत्या सहित कठोर धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की।

पदयात्रा करने वाले संतों की सुरक्षा के लिए बनाई जाए विशेष व्यवस्था!

ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज ने मांग की कि देशभर में पदयात्रा करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

IMG 20260526 WA0005

संयुक्त हिन्दू समाज ने भी जताया समर्थन!

इस अवसर पर संयुक्त हिन्दू समाज के पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर घटना की कड़ी निंदा की और जैन समाज की मांगों का समर्थन किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि संत- महात्माओं की सुरक्षा समाज और शासन की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

बड़ी संख्या में समाजजन रहें मौजूद!

कार्यक्रम में श्री सकल जैन श्री संघ के प्रकाश मुणत, ओम अग्रवाल, राजेंद्र खाबिया, डॉ. सविता जैन (दीदी), मणिलाल सिसोदिया, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रीतेश गादिया, अशोक चौटाला, विनोद मुणत, हिम्मत गेलड़ा, पारस सखलेचा, अशोक चोपड़ा, जितेंद्र चोपड़ा, बाबूलाल सेठिया, राजेश सियार, संदीप चौरड़िया, अनिल बोहरा, राजेश भुजिया वाले, नरेंद्र गोधा, जयंतीलाल पानौत, अजय बाकीवाला, अभय जैन, कीर्ति बड़जात्या, निर्मल सावला, नितिन लोढ़ा, पार्षद धर्मेंद्र रांका, जिला व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी, जीतो के जयंत जैन, अशोक भाणोत, फतेहलाल कोठारी, सुनील जैन, सुनील पारीक, पत्रकार सुधीर जैन, नीलेश बाफना, सौरभ कोठारी, संजय पारिख, मुकेश गांधी, अनुराग जैन, डॉ. राजेश पाटनी, कमल पापरीवाल, डॉ. निर्मल जैन, डॉ. पदम घाटे, राजेश विनायका, आशीष बाकलीवाल, अनिल पापरीवाल, हार्दिक मेहता, प्रकाश लोढ़ा, हार्दिक शाह, डॉ. राजेश सोनी, वीरेंद्र पाटनी, आनंद पाटनी, मनोज अग्रवाल, पारस जैन, सुनील गोयल, बसंत अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विजय जैन, अमन जैन सहित अन्य समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

मांगीलाल जैन ने किया ज्ञापन का वाचन!

मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन का वाचन मांगीलाल जैन द्वारा किया गया। अंत में पंकज बिलाला ने समाजजनों तथा रैली में शामिल लोगों का आभार माना!