भीषण गर्मी, जल संकट के बीच जनसेवा में जुटे भाजपा नेता महेश जोशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

123

भीषण गर्मी, जल संकट के बीच जनसेवा में जुटे भाजपा नेता महेश जोशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

के के झा की रिपोर्ट

इंदौर। इंदौर शहर इन दिनों भीषण गर्मी और गहराते जल संकट से जूझ रहा है। शहर के कई इलाकों में पेयजल की कमी से लोग परेशान हैं। ऐसे कठिन समय में वार्ड क्रमांक 37 में लगातार जनसेवा और पानी की समस्या के समाधान में जुटे वरिष्ठ भाजपा नेता महेश जोशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

वार्ड 37 की पार्षद संगीता जोशी के पति महेश जोशी पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय थे। तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर, साई कृपा कॉलोनी सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में वे सुबह से देर रात तक पानी की टंकियों, सप्लाई व्यवस्था और रहवासियों की शिकायतों के समाधान में जुटे हुए थे।

बताया गया है कि लगातार भागदौड़, तेज गर्मी, शारीरिक थकावट और तनाव के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, लूज मोशन तथा ब्लड प्रेशर गिरने के कारण उनके परिजनों उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

WhatsApp Image 2026 05 25 at 19.42.12

महेश जोशी के स्वास्थ्य खराब होने की खबर फैलते ही वार्ड 37 के विभिन्न क्षेत्रों के रहवासी बड़ी संख्या में बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर, साई कृपा और आसपास की कॉलोनियों से लोग उनका हालचाल जानने पहुंचे और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल में दिनभर शुभचिंतकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों का तांता लगा रहा।

इसी क्रम में इंदौर-5 विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया भी सोमवार सुबह बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे और महेश जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा कर उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की तथा परिवारजनों से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना व्यक्त की।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि महेश जोशी ने हमेशा जनसमस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर काम किया है। जल संकट की इस कठिन घड़ी में उनकी सक्रियता और समर्पण लोगों के लिए बड़ी राहत थी। उनकी तबीयत बिगड़ने से पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है, वहीं हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में लौटने की प्रार्थना कर रहा है।