Holiday Date Changed: ईदुज्जुहा का अवकाश अब 28 मई को, संशोधित अधिसूचना जारी

219

Holiday Date Changed: ईदुज्जुहा का अवकाश अब 28 मई को, संशोधित अधिसूचना जारी

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक अधिसूचना जारी कर ईदुज्जुहा का पूर्व घोषित अवकाश 27 मई बुधवार के बजाय अब 28 मई गुरुवार को घोषित किया है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत यह अवकाश सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

WhatsApp Image 2026 05 25 at 19.25.35

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में पूर्व में जारी अधिसूचना को निरस्त करते हुए संशोधित अधिसूचना आज जारी कर दी गई है।