Bhopal News: IPS अधिकारी की बेटी की मौत, पुलिस जांच में जुटी 

183
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Bhopal News: IPS अधिकारी की बेटी की मौत, पुलिस जांच में जुटी 

भोपाल: Bhopal News: भारतीय पुलिस सेवा में 2016 बैच के IPS अधिकारी संजीव कंचन की बेटी की मौत की खबर आ रही है।

प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले IPS अधिकारी संजीव कंचन की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्ष की छात्रा 11वीं क्‍लास में पढ़ती थी. बताया जा रहा है कि छात्रा ने जब फांसी के फंदे से लटककर आत्‍महत्‍या की, तब घर में कोई मौजूद नहीं था.

छात्रा की सुसाइड करने की सूचना मिलने पर पुलिस आईपीएस अधिकारी के घर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया.

 *कोई सुसाइड नोट नहीं मिला* 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा चार इमली में सरकारी बंगले में परिवार के साथ रहती थी. उसने जिस कमरे में मौत हुई है, वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि छात्रा की किताबों और सामान की भी जांच की गई, लेकिन यहां भी कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे आत्‍महत्‍या की वजह साफ हो पाए. ऐसे में सिर्फ आत्‍महत्‍या के एंगल से हम जांच नहीं कर रहे हैं.