
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, दरोगा और कैदी समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल
यूपी के उन्नाव में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दिल्ली से बिहार आ रही डबल डेकर एसी बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई. इस हादसे में बिहार के दारोगा, कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई.
। बाराबंकी के बाद उन्नाव में सुबह एसी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। यह दुर्घटना औरास थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली से बिहार जाते समय बस के चालक को नींद आ गई। इसकी वजह से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://www.facebook.com/share/v/1L7KxoiXwm/
एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया
जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में दरोगा और कैदी भी शामिल हैं। करीब तीन पुलिसकर्मी समेत 15 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली से बिहार जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस ड्राइवर ने नींद का झोंका आने की वजह से बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कई यात्री बस की खिड़कियों से नीचे सड़क पर जा गिरे। एक यात्री का तो पैर कटकर अलग हो गया।
कैदी को गुरुग्राम कोर्ट लेकर गई थी बिहार पुलिस की टीम
यह हादसा औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। मृतकों की पहचान बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह के रूप में हुई। चार मृतकों की पहचान अभी नहीं हा पाई है। बताया जा रहा है कि सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी।
डीएम घनश्याम मीणा ने बताया कि अभी तक कुल 6 लोगों की मौत हुई है। पांच की तो घटनास्थल पर ही हो गई थी और एक की मौत इलाज के दौरान हुई है। घायलों में चार लोगों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है।
मृतकों के नाम और पते
1.रविचरन राम जनपद सीवान राज्य बिहार
2.सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र रामआधार जायसवाल निवासी मुंडेराबाजार थाना चौरा चौरी जनपद गोरखपुर
3.विदेशी गुप्ता पुत्र मिश्री गुप्ता निवासी मदपुर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
4. विजयकुमार पुत्र रामजीत निवासी फरेसन गोविंदपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
5.कैदी- सी.एस.तोमर उर्फ छत्रपाल सिंह पुत्र गोरेलाल तोमर निवासी म0न0-201/31 बी लक्ष्मी हॉस्पिटल थाना लक्ष्मण बिहार जनपद गुरुग्राम हरियाणा
6.अज्ञात पुरुष





