
Karnataka CM:’आलाकमान के निर्देश पर दिया इस्तीफा’-सिद्धारमैया
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफे का ऐलान किया। डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार हो सकते हैं नए सीएम, गले मिलकर और पैर छूकर लिया आशीर्वाद।
कर्नाटक की राजनीतिक रार जल्द खत्म होने वाली है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया है और अब डीके शिवकुमार का CM बनना लगभग तय माना जा रहा है. गृह मंत्री ने पहले ही उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी. उन्होंने कहा था कि सिद्धा ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद देने के लिए नाश्ते पर बुलाया है. इसके बाद वह इस्तीफा दे देंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के लिए उन्होंने कुछ शर्तें आलाकमान के सामने रखी हैं. इसमें उनके बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना शामिल है. कर्नाटक का पल-पल का घटनाक्रम यहां जानें.
आलाकमान के निर्देश पर ही इस्तीफा दिया : सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने बताया कि राज्यपाल कार्यालय से सूचना मिली कि राज्यपाल शाम को लौटेंगे, इसलिए उन्होंने राज्यपाल के सचिव को ही अपना इस्तीफा दे दिया. उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले से ही स्पष्ट कर चुके थे कि आलाकमान के निर्देश पर ही इस्तीफा देंगे, और उन्हें कल ही इस्तीफा देने के लिए कहा गया था. इसी कारण उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया. सिद्धारमैया ने भरोसा जताया कि राज्यपाल के लौटने के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि प्रक्रिया अब राज्यपाल पर निर्भर है, लेकिन मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद उसे स्वीकार करना और नए नेता को मौका देना राज्यपाल का कर्तव्य होता है.





