WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Twisha Death Case: MP के बहुचर्चित ट्विशा मौत मामले में पूर्व जज गिरीबाला की अब किसी भी वक्त गिरफ्तारी! CBI टीम पिछले 4 घंटे से कर रही है पूछताछ!

271

Twisha Death Case: MP के बहुचर्चित ट्विशा मौत मामले में पूर्व जज गिरीबाला की अब किसी भी वक्त गिरफ्तारी! CBI टीम पिछले 4 घंटे से कर रही है पूछताछ!

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा मौत मामले में अब पूर्व जज गिरीबाला की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। कल देर रात मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर द्वारा इस मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद आज सुबह सीबीआई की टीम उनके भोपाल स्थित निवास पर पहुंची थी जहां उनसे पिछले 4 घंटे से लगातार पूछताछ की जा रही है।

सीबीआई की टीम आज सुबह 10:30 बजे गिरीबाला के घर पहुंची। माना जा रहा है कि पति समर्थ के बाद अब सास गिरिबाला की गिरफ्तारी किसी भी क्षण हो सकती है।

सीबीआई की टीम गिरी बाला के घर के अंदर ही मौजूद है और बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। सीबीआई गिरी बाला से इस मामले के संबंध में कई सवाल कर रही है।

इसी बीच पता चला है कि सीबीआई की एक और टीम गिरी बाला के निवास पर पहुंच चुकी है। इस टीम में कुछ महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इससे ऐसा लगता है कि अब गिरी बाला की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है।