WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Twisha Death Mystry: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत हाई कोर्ट ने की रद्द, गिरिबाला के घर पहुंची CBI 

365

Twisha Death Mystry: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत हाई कोर्ट ने की रद्द, गिरिबाला के घर पहुंची CBI 

जबलपुर/भोपाल: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में कल रात Twisha Death Mystry मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद सीबीआई की टीम आज सुबह गिरिबाला के भोपाल स्थित निवास पर पहुंची। माना जा रहा है कि अब उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

बता दे कि इस मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज याचिका पर कल दिन भर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था जिसे कल देर रात घोषित कर दिया।।

इस निर्णय के अनुसार गिरी बाला सिंह की अग्रिम जमानत अब रद्द हो गई है। बेटे समर्थ सिंह के बाद अब मां गिरिबाला सिंह को भी CBI कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। माना जा रहा है कि इसी संदर्भ में सीबीआई की टीम गिरीबाला के घर पहुंची है।