दमोह में कुर्बानी के पहले ही बकरा चोरी

40

दमोह में कुर्बानी के पहले ही बकरा चोरी

महेंद्र सिंह परिहार की रिपोर्ट

दमोह: आज जहां ईद उल अजहा के त्योहार को उल्लास से मनाया जा रहा था वहीं एक मुस्लिम परिवार के यहां से कुर्बानी के पहले ही बकरा चोरी हो गया।

बताया जाता है कि बकरीद के पूर्व बली के लिए जो बकरा को लाया गया था उसके मालिक नईम खान पालन्दी चौराहा निवासी नमाज पढ़ने गए हुए थे तो बकरे को घर पर सुरक्षित छोड़ गए थे परंतु वह जब नमाज अदा करके वापस लौटे तो बकरा गायब मिला।

उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने हुलिया के आधार पर बताया जिस पर बकरा मलिक सिटी कोतवाली में इसकी शिकायत करने पहुंचे।

पुलिस ने सक्रियता से शक के आधार पर खोजबीन चालू की और 3 घंटे के भीतर ही बकरे को गड़ी मोहल्ला निवासी अलीम टोपा के पास से हिरासत में लिए लिया। बताया जाता है कि बकरे की कीमत लगभग ₹20000 थी।

पुलिस ने बताया कि जो बकरा बरामद किया उसे बकरा मलिक को सुपुर्द नामे पर सौंप दिया है और पुलिस आगे की कार्यवाही में पूछताछ कर रही है।