Weather Update: यूपी, बिहार, झारखण्ड सहित पूर्वी राज्यों में आज भारी बारिश, MP में गर्मी से राहत शुरू  

224

Weather Update: यूपी, बिहार, झारखण्ड सहित पूर्वी राज्यों में आज भारी बारिश, MP में गर्मी से राहत शुरू  

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर -पश्चिम भारत से शुरू होकर पूर्वी राज्यों तक चल रहा है। कल शाम को दक्षिणी पंजाब, पूर्वी राजस्थान से नई चैनल के रास्ते बादलों का आक्रमण हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग तक फैला जिससे कई उक्त इलाकों में सामान्य से तेज़ वर्षा हुई। यही बादलों का समूह आज यूपी से बिहार, झारखण्ड, बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छग और ओडिसा से दक्षिण राज्यों तक जायेगा। इन सभी राज्यों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश होगी।

उत्तर भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर बाद बारिश होगी। कल हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है जबकि उत्तराखंड में बादल गरजेंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में भी शाम तक बारिश की सम्भावना बनेगी। बारिश से उत्तर-भारत में गर्मी का प्रकोप थम गया है, दिल्ली में अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री नीचे आ गया है। अगले 24 घंटों में और कम हो जायेगा। यूपी में भी कल से गर्मी कम होगी।

मध्य प्रदेश में बारिश और पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी से तेजी से राहत मिलने लगेगी। अगले 24 घंटों में इंदौर में अधिकतम तापमान 39 से 37 डिग्री, भोपाल में 40 से 37, ग्वालियर 38/37 और जबलपुर 41 से 38 डिग्री तक नीचे आने की सम्भावना है। ग्वालियर, जबलपुर बेल्ट में आज बारिश की सम्भावना भी है।

दक्षिण भारत में तेलंगाना, आंध्रा में ओडिसा से आकर बादल चक्रवाती हो रहे हैं जो भारी बारिश के साथ कर्णाटक, तमिलनाडु और केरल को भी प्रभावित करेंगे।