Evaluation Work Begins in School हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ!

155 मूल्यांकनकर्ताओं ने जांची 3000 उत्तरपुस्तिकाएं!

82

Evaluation Work Begins in School हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ!

Ratlam : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का प्रारंभ गुरुवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित मूल्यांकन केंद्र पर किया हुआ। प्रथम चरण में हाई स्कूल के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान तथा हायर सेकेंडरी के हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य, इतिहास, अर्थशास्त्र एवं कृषि विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ हुआ।

 

मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होने से पूर्व मूल्यांकन केंद्र अधिकारी द्वारा समस्त मूल्यांकनकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक मूल्यांकन अधिकारी माया मौर्या, विशेष मूल्यांकन अधिकारी डॉ. ललित मेहता, श्री शरद शर्मा एवं श्रीमती प्रेमलता व्यास उपस्थित रहें। मूल्यांकन अधिकारी कुमावत ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं को मंडल के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए मुख्य परीक्षक, उपमुख्य परीक्षक एवं सुपरवाइजर के दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मूल्यांकनकर्ता प्रतिदिन न्यूनतम 45 एवं अधिकतम 60 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। साथ ही मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने तक किसी भी परीक्षक को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

IMG 20260529 WA0003

उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल फोन लाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान प्रेक्षक डॉ. एके मिश्रा, प्राचार्य शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम द्वारा मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी मूल्यांकनकर्ताओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

मूल्यांकन कार्य के प्रथम दिवस कुल 155 मूल्यांकनकर्ता उपस्थित रहें तथा लगभग 3000 उत्तरपुस्तिकाओं का सफलतापूर्वक मूल्यांकन किया गया!