श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिरस में डूबा समूचा मंदिर परिसर, गूंजे जयकारे, नन्द के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की!

134

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिरस में डूबा समूचा मंदिर परिसर, गूंजे जयकारे, नन्द के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की!

ब्रह्म प्रकट होते हैं, मानव जन्म लेते हैं- भागवताचार्य पं. योगेश्वर शास्त्री!

Ratlam : पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शहर की भरावा की कुई स्थित श्री शेष नारायण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कथा वाचन करते हुए भागवताचार्य पं. योगेश्वर शास्त्री ने कहा कि “ब्रह्म प्रकट होते हैं जबकि मानव जन्म लेते हैं, इसलिए हम भगवान का प्रकटोत्सव मनाते हैं।” उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव मधुर वाणी का प्रयोग करना चाहिए। “जब भी बोलो मीठा बोलो, हमारे शब्दों में कड़वापन नहीं बल्कि मिठास होना चाहिए।”

WhatsApp Image 2026 05 29 at 17.50.49 1

कथा के दौरान भागवताचार्य ने मत्स्य अवतार, राजा हरिश्चंद्र, वामन अवतार, राजा भागीरथ एवं सप्त गंगा अवतरण की कथा का विस्तार से वर्णन किया। रघु महाराज की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि रघुवंश, रघु महाराज के नाम से ही विख्यात हुआ। देवकी-वासुदेव प्रसंग में विवाह के पश्चात उनकी आठों संतानों के जन्म का मार्मिक वर्णन किया गया। जैसे ही कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पांडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। संगीतमय भजनों की प्रस्तुति पर भक्तजन भावविभोर होकर झूम उठे।

“सजा दो घर आज मेरे सरकार आए हैं”,
“यशोदा ने जाया लल्ला नगर में हल्ला भयो रे”,
“कृष्ण जन्म भयो आज बधाई गाओ रे” तथा
“आया सांवरिया सरकार हंसते-हंसते”
जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास के सचिव रमेश सोनी ने बताया कि कथा प्रारंभ होने से पूर्व यजमान परिवार द्वारा पोथी पूजन किया गया। इसके पश्चात श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज अध्यक्ष भुपेन्द्र सनगट सहित अन्य पदाधिकारियों ने भागवताचार्य पं. योगेश्वर शास्त्री का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा भागवत जी का पूजन किया।

संस्थापक अध्यक्ष नवनीत सोनी, संस्थापक संरक्षक मोहनलाल मिंडिया, मार्गदर्शक भगवतीलाल जलोतिया, अरविंद सोनी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश भामा, आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी नन्दकिशोर सोनी, संजय अग्रोया, राजकुमार बेवाल, अध्यक्ष गजाधर जांगलवा, सचिव रमेश सोनी (जर्नलिस्ट), उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, शैलेष जलोतिया, कोषाध्यक्ष संजय सोलीवाल, सह-सचिव संतोष कड़ेल, प्रचार प्रमुख अखिलेश सहदेव, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवी मिंडिया, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती तारा देवी सोनी, श्रीमती किरण देवी सोनी, श्रीमती सावित्री देवी सोनी, श्रीमती रेखा सोनी, युवा मंच अध्यक्ष लक्की सदेवड़ा (भीम), कपूर सोनी, राजेश भामा, संजय मांडन, प्रेमनारायण सोनी, मोतीलाल सोनी, भूपेंद्र मंडावरा, राजेंद्र अग्रोया, मुकेश अग्रोया, कपूर सोनी, मोतीलाल मिंडिया, अशोक कड़ेल, हेमंत सारडीवाल, शैलेंद्र सनगट, अनिल कड़ेल, गोपाल खेजलवाड़ सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे!