Lokayukta Trap: इंदौर में हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

217

Lokayukta Trap: इंदौर में हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर: Lokayukta Trap: इंदौर में हायर सेकेंडरी स्कूल के एक प्राचार्य को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

लोकायुक्त पुलिस, इंदौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार चलानी, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक 1 संयोगितागंज जिला इंदौर को 10,000/- रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया गया है।

इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि आवेदक रवि जायसवाल, द इंटनेशनल कॉन्वेंट स्कूल संचालक, निवासी इदरिस नगर इंदौर ने पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त इंदौर के समक्ष आवेदन किया कि श्री राजकुमार चलानी संकुल प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक 1 संयोगितागंज जिला इंदौर द्वारा आवेदक के स्कूल की शिकायत पालक द्वारा की जाने पर, उक्त शिकायत का निराकरण करने के एवज में 10,000/- रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। आवेदक की शिकायत पर सत्यापन कराया गया तो शिकायत सही पाई गई है।

अनावेदक प्राचार्य द्वारा आवेदक से आज दिनांक 29/05/2026 को शेष राशि में से 10,000/- रुपए और देना तय हुआ।

ट्रैप दल गठित कर रवाना किया गया। आरोपी ने रिश्वत राशि लेने आवेदक को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक 1 संयोगितागंज जिला इंदौर पर बुलाया। यहां पर लोकायुक्त का ट्रैप दल तैनात हो गया।आवेदक से रिश्वत राशि 10,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये आरोपी श्री राजकुमार चलानी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

ट्रैपदल

निरीक्षक प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक प्रआर आशीष शुक्ला, आरक्षक आदित्य भदौरिया, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक पवन पटरियां, आरक्षक कृष्णा अहिरवार, शिवप्रकाश पराशर और आरक्षक राकेश मिश्रा।